भारतीय राजव्यवस्था PYQ 116 / 375 · राष्ट्रपति

यदि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद रिक्त हों, तो भारत के राष्ट्रपति के रूप में कौन कार्य करता है?

  1. Aप्रधानमंत्री
  2. Bभारत का मुख्य न्यायाधीश
  3. Cलोक सभा का अध्यक्ष
  4. Dइनमें से कोई नहीं

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भारत का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या

अनुच्छेद 65 के अनुसार यदि राष्ट्रपति का पद मृत्यु, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने के कारण रिक्त हो जाता है, तो उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करेगा। यदि किसी कारण से उपराष्ट्रपति भी उपलब्ध न हो, तो राष्ट्रपति (कृत्यों का निर्वहन) अधिनियम, 1969 के अनुसार भारत का मुख्य न्यायाधीश, या उसकी अनुपस्थिति में उस समय उपलब्ध सर्वोच्च न्यायालय का वरिष्ठतम न्यायाधीश राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करेगा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ