भारत के राष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- 1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 53 में उल्लेख है कि संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।
- 2. राष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा।
- 3. भारत के संविधान के अनुच्छेद 60 में राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 2
- C1, 2 और 3
- Dकेवल 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1 और 2
व्याख्या
राष्ट्रपति के संदर्भ में कथन—
- 1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 53 में कहा गया है कि संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।
- 2. राष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि तक पद धारण करता है।
- 3. राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया अनुच्छेद 61 में है, अनुच्छेद 60 में नहीं।
अतः कथन 1 और 2 सही हैं और कथन 3 गलत है।