भारत के संविधान द्वारा दिए गए निम्नलिखित में से कौन-से अधिकार गैर-नागरिकों को भी प्राप्त हैं?
- Aसंवैधानिक उपचारों का अधिकार
- Bवाक् स्वतंत्रता
- Cदेश के किसी भी भाग में आने-जाने और बसने की स्वतंत्रता
- Dसंपत्ति अर्जित करने की स्वतंत्रता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
व्याख्या
भारतीय संविधान द्वारा दिया गया संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनु. 32) गैर-नागरिकों को उन मौलिक अधिकारों के संबंध में प्राप्त है, जो उन्हें उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 300क के अंतर्गत संपत्ति का अधिकार (अर्थात किसी व्यक्ति को विधि के प्राधिकार के बिना उसकी संपत्ति से वंचित नहीं किया जाएगा) गैर-नागरिकों को भी प्राप्त है; परंतु इसमें संपत्ति अर्जित करने का अधिकार शामिल नहीं है [जो मूल संविधान में अनुच्छेद 19(1)(च) के अंतर्गत नागरिकों को प्राप्त था]। वास्तव में संपत्ति अर्जित करने का अधिकार अब संविधान द्वारा प्रत्याभूत अधिकार नहीं है।