भारत में रह रहा एक ब्रिटिश नागरिक किस अधिकार का दावा नहीं कर सकता?
- Aधर्म की स्वतंत्रता
- Bप्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
- Cव्यापार और वृत्ति की स्वतंत्रता
- Dविधि के समक्ष समता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) व्यापार और वृत्ति की स्वतंत्रता
व्याख्या
भारत में रहने वाला ब्रिटिश नागरिक व्यापार और वृत्ति की स्वतंत्रता का दावा मौलिक अधिकार के रूप में नहीं कर सकता। अनुच्छेद 15, 16, 19, 29 और 30 के अंतर्गत मौलिक अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त हैं।