किसी व्यक्ति को अवैध रूप से बंदी बनाए जाने के विरुद्ध निम्नलिखित में से कौन-सी रिट लागू होती है?
- Aबंदी प्रत्यक्षीकरण
- Bपरमादेश
- Cउत्प्रेषण
- Dअधिकार पृच्छा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) बंदी प्रत्यक्षीकरण
व्याख्या
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले में सर्वोच्च न्यायालय को संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत रिट जारी करने की शक्ति है। यह न्यायालय द्वारा किसी ऐसे व्यक्ति के संबंध में जारी किया गया आदेश है, जिसे किसी दूसरे ने हिरासत में रखा है। यह बलपूर्वक/अवैध रूप से बंदी बनाए जाने के विरुद्ध उपचार है। इसके द्वारा बंदी बनाने वाले प्राधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि वह बंदी व्यक्ति को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के सामने पेश करे।