निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- Aसंयुक्त राज्य अमेरिका में संघात्मक शासन प्रणाली है
- Bभारत की सरकार संघात्मक और एकात्मक दोनों है
- Cफ्रांस की सरकार संघात्मक है
- Dपाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जनता नियुक्त करती है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) संयुक्त राज्य अमेरिका में संघात्मक शासन प्रणाली है
व्याख्या
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान स्पष्ट रूप से संघात्मक व्यवस्था का प्रावधान करता है। भारत का संविधान भारत को “राज्यों का संघ” कहता है; परंतु संविधान के कुछ प्रावधान केंद्र को राज्यों से अधिक शक्तिशाली बनाने पर बल देते हैं। इसी कारण कुछ विद्वान भारतीय संविधान को संघात्मक और एकात्मक विशेषताओं का मिश्रण मानते हैं; फिर भी यह कहना अधिक उचित है कि भारतीय संविधान मूल रूप से संघात्मक प्रकृति का है, यद्यपि इसमें कुछ एकात्मक विशेषताएं भी हैं।