भारतीय राजव्यवस्था PYQ 220 / 1809 · शासन प्रणाली

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता एकात्मक शासन प्रणाली के लिए सही नहीं है?

  1. Aत्वरित निर्णय
  2. Bलचीलापन
  3. Cबड़े देशों के लिए आदर्श
  4. Dविधियों की एकरूपता
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) बड़े देशों के लिए आदर्श

व्याख्या

एकात्मक शासन प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं में शक्ति का केंद्रीकरण, त्वरित निर्णय, लचीला संविधान, एकल न्यायपालिका, पूरे क्षेत्र में विधि की एकरूपता, एकल नागरिकता, आपातकाल के प्रावधान आदि शामिल हैं। परंतु यह आवश्यक नहीं कि ऐसी व्यवस्था बड़े देशों के लिए आदर्श हो। बड़े देशों में संघात्मक व्यवस्था भी बेहतर काम कर सकती है। अतः अपेक्षित उत्तर विकल्प (c) है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ