सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| A. वैशाली | 1. रेशमी वस्त्र |
| B. भागलपुर | 2. सोना |
| C. जमुई | 3. रेल कोच फैक्ट्री |
| D. मधेपुरा | 4. पुष्पकृषि |
दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए (क्रम A B C D):
- A2 3 4 1
- B3 4 1 2
- C4 1 2 3
- D1 2 3 4
उत्तर और व्याख्या देखें
BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।
व्याख्या
सही सुमेलन इस प्रकार है—
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| वैशाली | पुष्पकृषि |
| भागलपुर | रेशमी वस्त्र |
| जमुई | सोना |
| मधेपुरा | विद्युत लोकोमोटिव फैक्ट्री |
नोट—दिए गए प्रश्न में मधेपुरा को “रेल कोच फैक्ट्री” से सुमेलित किया गया है, जो गलत है। मधेपुरा में विद्युत लोकोमोटिव फैक्ट्री है।