बिहार विशेष PYQ 517 / 603 · उद्योग एवं कारखाने

उद्योग और स्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. Aतेल शोधनशाला–बरौनी
  2. Bसीमेंट–बंजारी
  3. Cउर्वरक–भौराही
  4. Dवैगन और इंजीनियरिंग–भागलपुर
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) वैगन और इंजीनियरिंग–भागलपुर

व्याख्या

भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की दो इकाइयां मुजफ्फरपुर और मोकामा में स्थित थीं। यहां मालवाहक वैगन और इंजीनियरिंग उत्पाद बनाए जाते थे। अगस्त, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को बंद करने के रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ