बंगाल में द्वैध शासन प्रणाली किसके द्वारा लागू की गई?
- Aवॉरेन हेस्टिंग्स
- Bविलियम बेंटिक
- Cरॉबर्ट क्लाइव
- Dलॉर्ड कर्जन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) रॉबर्ट क्लाइव
व्याख्या
बंगाल में द्वैध शासन रॉबर्ट क्लाइव के समय 1765 ई. में शुरू हुआ। 28 अगस्त, 1772 को कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स ने बंगाल में द्वैध शासन समाप्त करने का निर्णय लिया, जिसे वॉरेन हेस्टिंग्स ने 1772 ई. में लागू किया। कलकत्ता परिषद और उसके प्रधान को निर्देश दिया गया कि वे स्वयं दीवान बनें और बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा का प्रबंध अपने हाथ में लें। वॉरेन हेस्टिंग्स ने दोनों उप-दीवानों, मोहम्मद रजा खान और राजा शिताब राय, को पद से हटा दिया।