भारतीय राजव्यवस्था PYQ 714 / 1809 · महान्यायवादी और नियंत्रक-महालेखापरीक्षक

भारत में, यह सुनिश्चित करने के अतिरिक्त कि सार्वजनिक धन का कुशलतापूर्वक और अभीष्ट प्रयोजन के लिए उपयोग हो, नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (सी. ए. जी.) के कार्यालय का क्या महत्त्व है?

  • 1. जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल/वित्तीय आपातकाल घोषित करता है, तब सी. ए. जी. संसद की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है।
  • 2. मंत्रालयों द्वारा परियोजनाओं या कार्यक्रमों के निष्पादन पर सी. ए. जी. की रिपोर्टों पर लोक लेखा समिति चर्चा करती है।
  • 3. सार्वजनिक वित्त के प्रबंधन में कानून का उल्लंघन करने वालों पर आरोप लगाने के लिए जाँच एजेंसियाँ सी. ए. जी. की रिपोर्टों की जानकारी का उपयोग कर सकती हैं।
  • 4. सरकारी कंपनियों के लेखापरीक्षा और लेखांकन में सी. ए. जी. के पास कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोजन चलाने की कुछ न्यायिक शक्तियाँ हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1, 3 और 4
  2. Bकेवल 2
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. D1, 2, 3 और 4

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3

व्याख्या

सी. ए. जी. की रिपोर्टों की जाँच लोक लेखा समिति करती है, और उनके निष्कर्षों का उपयोग जाँच एजेंसियाँ कर सकती हैं। सी. ए. जी. आपातकाल में भी राजकोष से धन निकलने पर नियंत्रण नहीं रखता, और उसके पास अभियोजन की कोई न्यायिक शक्ति नहीं है। अतः केवल 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ