भारतीय वरीयता क्रम में निम्नलिखित में से कौन पहले आता है?
- Aसंघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष
- Bमुख्य निर्वाचन आयुक्त
- Cनियंत्रक-महालेखापरीक्षक
- Dउच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
वरीयता सारणी केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न पदाधिकारियों के पद और क्रम से संबंधित है। इस संबंध में वर्तमान अधिसूचना 26 जुलाई, 1979 को जारी की गई थी। इसके अनुसार संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और भारत का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) वरीयता क्रम में एक ही स्तर (9क) पर हैं, जबकि उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश अपने क्षेत्राधिकार में 14वें स्थान पर और उसके बाहर 17वें स्थान पर है। अतः विकल्प (e) सही उत्तर है।