निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: भारत का महान्यायवादी:
- 1. लोकसभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है
- 2. लोकसभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है
- 3. लोकसभा में बोल सकता है
- 4. लोकसभा में मत दे सकता है
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- B2 और 4
- C1, 2 और 3
- Dकेवल 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1, 2 और 3
व्याख्या
अनुच्छेद 88 के अंतर्गत महान्यायवादी किसी भी सदन में और किसी ऐसी समिति में, जिसका वह सदस्य नामित हो, बोल सकता है और कार्यवाही में भाग ले सकता है, पर मत नहीं दे सकता। अतः 1, 2 और 3।