भारतीय राजव्यवस्था PYQ 852 / 1809 · संसद — लोक सभा

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. संघ राज्यक्षेत्रों का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं है।
  • 2. चुनाव विवादों का न्यायनिर्णयन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में है।
  • 3. भारत के संविधान के अनुसार संसद में केवल लोकसभा और राज्यसभा होती हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. B2 और 3
  3. C1 और 3
  4. Dकोई नहीं

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) कोई नहीं

व्याख्या

दिल्ली और पुदुचेरी जैसे संघ राज्यक्षेत्रों की राज्यसभा में सीटें हैं (चौथी अनुसूची)। चुनाव विवादों का निर्णय निर्वाचन आयोग नहीं, चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय करता है। संसद राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनती है (अनुच्छेद 79)। कोई भी सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ