लोकसभा अध्यक्ष के पद के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है।
- 2. अपने निर्वाचन के समय उसका सदन का सदस्य होना आवश्यक नहीं, पर उसे अपने निर्वाचन की तिथि से छह महीने के भीतर सदन का सदस्य बनना होगा।
- 3. यदि वह त्यागपत्र देना चाहता है, तो त्यागपत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 3
- C1, 2 और 3
- Dकोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 3
व्याख्या
अध्यक्ष को लोकसभा अपने सदस्यों में से चुनती है (अनुच्छेद 93), और उसे केवल सदन हटा सकता है, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत नहीं। वह उपाध्यक्ष को लिखकर त्यागपत्र देता है (अनुच्छेद 94)। अतः केवल 3।