भारतीय राजव्यवस्था PYQ 851 / 1809 · संसद — लोक सभा

भारत की संसद में स्थगन प्रस्ताव का उद्देश्य है:

  1. Aअविलंबनीय लोक महत्त्व के किसी निश्चित विषय पर चर्चा की अनुमति देना
  2. Bविपक्षी सदस्यों को मंत्रियों से जानकारी प्राप्त करने देना
  3. Cअनुदान की माँग में विशिष्ट राशि की कटौती की अनुमति देना
  4. Dकुछ सदस्यों के अनुचित या हिंसक व्यवहार को रोकने के लिए कार्यवाही स्थगित करना

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) अविलंबनीय लोक महत्त्व के किसी निश्चित विषय पर चर्चा की अनुमति देना

व्याख्या

स्थगन प्रस्ताव सदन के सामान्य कार्य को रोककर अविलंबनीय लोक महत्त्व के किसी निश्चित विषय पर चर्चा कराता है। इसमें सरकार की निंदा का तत्त्व होता है। अनुदान की माँग में कटौती कटौती प्रस्ताव है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ