किस आंदोलन में बिहार के किसानों ने ‘चौकीदारी कर’ देने से इनकार कर दिया?
- Aचंपारण सत्याग्रह
- Bअसहयोग आंदोलन
- Cस्वदेशी आंदोलन
- Dसविनय अवज्ञा आंदोलन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सविनय अवज्ञा आंदोलन
व्याख्या
महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 को अपनी प्रसिद्ध “दांडी यात्रा” शुरू की। वे सत्याग्रह के लिए चुने हुए साथियों के साथ साबरमती आश्रम से निकले। 24 दिन की यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से नमक कानून तोड़ा, और सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ। इस दौरान बिहार में लोगों ने नमक बनाने के साथ-साथ चौकीदारी कर का भी विरोध किया। बिहार में चौकीदारी कर का विरोध बहुत सफल रहा।
This explanation is carried over from question 130 of this topic, which the book cross-references.