बिहार विशेष PYQ 130 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

नमक सत्याग्रह के दौरान बिहार में लोगों ने नमक बनाने के साथ-साथ किस कर का विरोध करके सरकार का विरोध किया?

  1. Aचौकीदारी
  2. Bहाथी
  3. Cविकास
  4. Dमलबा
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) चौकीदारी

व्याख्या

महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 को अपनी प्रसिद्ध “दांडी यात्रा” शुरू की। वे सत्याग्रह के लिए चुने हुए साथियों के साथ साबरमती आश्रम से निकले। 24 दिन की यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से नमक कानून तोड़ा, और सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ। इस दौरान बिहार में लोगों ने नमक बनाने के साथ-साथ चौकीदारी कर का भी विरोध किया। बिहार में चौकीदारी कर का विरोध बहुत सफल रहा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ