1921 का मोपला आंदोलन किसकी शाखा था?
- Aखिलाफत आंदोलन
- B1857 का विद्रोह
- Cस्वदेशी आंदोलन
- Dअसहयोग आंदोलन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) खिलाफत आंदोलन
व्याख्या
केरल प्रांत के मालाबार में मोपला (मप्पिला) काश्तकारों का आंदोलन मुख्यतः लगान और बेदखली से जुड़ा था। जमींदार जब चाहते उन्हें जमीन से बेदखल कर देते और मनमाना लगान वसूलते थे। इसी समय खिलाफत आंदोलन भी जड़ें जमा रहा था। स्थिति ऐसी हो गई कि खिलाफत आंदोलन की सभाओं और काश्तकारों की सभाओं में अंतर करना कठिन हो गया। इस प्रकार दोनों आंदोलन एक-दूसरे में मिल गए।