आधुनिक इतिहास PYQ 108 / 636 · अन्य जन विद्रोह

1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था?

  1. Aकश्मीर
  2. Bपंजाब
  3. Cकेरल
  4. Dअसम

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केरल

व्याख्या

केरल प्रांत के मालाबार में मोपला (मप्पिला) काश्तकारों का आंदोलन मुख्यतः लगान और बेदखली से जुड़ा था। जमींदार जब चाहते उन्हें जमीन से बेदखल कर देते और मनमाना लगान वसूलते थे। इसी समय खिलाफत आंदोलन भी जड़ें जमा रहा था। स्थिति ऐसी हो गई कि खिलाफत आंदोलन की सभाओं और काश्तकारों की सभाओं में अंतर करना कठिन हो गया। इस प्रकार दोनों आंदोलन एक-दूसरे में मिल गए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ