बिहार विशेष PYQ 81 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

बिहार राज्य का गठन कब हुआ?

  1. A1915
  2. B1911
  3. C1906
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

70th B.P.S.C. Re-Exam (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

1907 में महेश नारायण का निधन हो गया। वे बिहार टाइम्स नामक समाचार-पत्र प्रकाशित करते थे। इसी समाचार-पत्र के माध्यम से महेश नारायण ने बिहार को अलग करने की मांग रखी। पृथक्करण आंदोलन ने पूरे बिहार में जोर पकड़ा। महेश नारायण की मृत्यु के बाद डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा इस आंदोलन के प्रमुख नेता बने। बंगाल से अलग कर बिहार को पृथक राज्य का दर्जा देने की मांग उठी, जिसे 12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली में हुए दरबार में स्वीकार कर लिया गया। ब्रह्मदेव प्रसाद, अली इमाम, मजहरुल हक और हसन इमाम भी डॉ. सिन्हा के साथ जुड़े। 1908–09 में बिहार प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। 1 अप्रैल, 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार और उड़ीसा का नया प्रांत अस्तित्व में आया, जिसकी राजधानी पटना थी। भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अंतर्गत 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा को बिहार से अलग कर नया प्रांत बनाया गया। इसलिए एक पृथक भारतीय प्रांत के रूप में बिहार का गठन 1 अप्रैल, 1936 से प्रभावी हुआ।

This explanation is carried over from question 80 of this topic, which the book cross-references.

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ