बिहार विशेष PYQ 72 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

1922 के गया अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bहकीम अजमल खां
  3. Cचित्तरंजन दास
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

70th B.P.S.C. Re-Exam (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) चित्तरंजन दास

व्याख्या

1922 में जेल से रिहा होने के बाद चित्तरंजन दास को गया में कांग्रेस अधिवेशन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद देशबंधु ने परिषद-प्रवेश कार्यक्रम (अर्थात परिषदों के भीतर से असहयोग) द्वारा भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया। परंतु सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास आयंगर आदि नेताओं ने परिषदों में प्रवेश की नीति का विरोध किया। इस अधिवेशन में परिषदों में प्रवेश न करने का प्रस्ताव पारित हुआ, परिणामस्वरूप चित्तरंजन दास ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के भीतर से ही स्वराज पार्टी की स्थापना की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ