बिहार विशेष PYQ 73 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

बिहार में वर्ष 1922 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन किस स्थान पर हुआ?

  1. Aहरिपुरा
  2. Bपटना
  3. Cगया
  4. Dरामगढ़

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) गया

व्याख्या

1922 में जेल से रिहा होने के बाद चित्तरंजन दास को गया में कांग्रेस अधिवेशन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। असहयोग आंदोलन की समाप्ति के बाद देशबंधु ने परिषद-प्रवेश कार्यक्रम (अर्थात परिषदों के भीतर से असहयोग) द्वारा भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया। परंतु सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एस. श्रीनिवास आयंगर आदि नेताओं ने परिषदों में प्रवेश की नीति का विरोध किया। इस अधिवेशन में परिषदों में प्रवेश न करने का प्रस्ताव पारित हुआ, परिणामस्वरूप चित्तरंजन दास ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के भीतर से ही स्वराज पार्टी की स्थापना की।

This explanation is carried over from question 72 of this topic, which the book cross-references.

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ