बिहार विशेष PYQ 71 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

1912 में हुए पटना अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

  1. Aसैयद मोहम्मद बहादुर
  2. Bसर एस. पी. सिन्हा
  3. Cसैयद हसन इमाम
  4. Dआर. एन. मुधोलकर

70th B.P.S.C. (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) आर. एन. मुधोलकर

व्याख्या

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां वार्षिक अधिवेशन 1912 में बांकीपुर, पटना में हुआ। यह बिहार में आयोजित कांग्रेस का पहला वार्षिक अधिवेशन था। इसकी अध्यक्षता रघुनाथ नरसिंह मुधोलकर ने की। इस अधिवेशन के महासचिव डी. ई. वाचा और डी. ए. खरे थे। मौलाना मजहरुल हक स्वागत समिति के अध्यक्ष थे। चूंकि 27वां अधिवेशन पटना के बांकीपुर में हुआ था, इसलिए यदि किसी प्रश्न में बांकीपुर और पटना दोनों विकल्प के रूप में दिए हों, तो विशिष्ट स्थान के आधार पर बांकीपुर को प्राथमिकता दी जाएगी।

This explanation is carried over from question 70 of this topic, which the book cross-references.

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ