1912 में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पटना अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
- Aआर. एन. मुधोलकर
- Bए. सी. मजूमदार
- Cमदन मोहन मालवीय
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) आर. एन. मुधोलकर
व्याख्या
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां वार्षिक अधिवेशन 1912 में बांकीपुर, पटना में हुआ। यह बिहार में आयोजित कांग्रेस का पहला वार्षिक अधिवेशन था। इसकी अध्यक्षता रघुनाथ नरसिंह मुधोलकर ने की। इस अधिवेशन के महासचिव डी. ई. वाचा और डी. ए. खरे थे। मौलाना मजहरुल हक स्वागत समिति के अध्यक्ष थे। चूंकि 27वां अधिवेशन पटना के बांकीपुर में हुआ था, इसलिए यदि किसी प्रश्न में बांकीपुर और पटना दोनों विकल्प के रूप में दिए हों, तो विशिष्ट स्थान के आधार पर बांकीपुर को प्राथमिकता दी जाएगी।
This explanation is carried over from question 69 of this topic, which the book cross-references.