भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कहा गया है?
- 1. राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा।
- 2. संसद राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनेगी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2 दोनों
- Bकेवल 2
- Cन तो 1, न ही 2
- Dकेवल 1
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
अनुच्छेद 59(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति संसद के किसी सदन या किसी राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा। अनुच्छेद 79 के अंतर्गत संसद राष्ट्रपति और दो सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) से मिलकर बनती है। अतः दोनों कहे गए हैं।