भारतीय राजव्यवस्था PYQ 789 / 1809 · संसद — लोक सभा

भारत के राष्ट्रपति के विशेष अभिभाषण के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. राष्ट्रपति लोक सभा के प्रत्येक आम चुनाव के बाद के पहले सत्र के आरंभ में और प्रत्येक वर्ष के पहले सत्र के आरंभ में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करता है।
  • 2. राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में संसद को उसके आह्वान के कारण बताता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

अनुच्छेद 87(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति लोक सभा के प्रत्येक आम चुनाव के बाद के पहले सत्र के आरंभ में और प्रत्येक वर्ष के पहले सत्र के आरंभ में संसद के दोनों सदनों को एक साथ समवेत करके संबोधित करेगा, और संसद को उसके आह्वान के कारण बताएगा। अतः दोनों सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ