भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करेगा जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य हो।
- 2. महान्यायवादी को ऐसा पारिश्रमिक मिलेगा जो संसद तय करे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 सही है
- Bकेवल 2 सही है
- C1 और 2 दोनों सही हैं
- Dन तो 1, न ही 2 सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1 सही है
व्याख्या
महान्यायवादी देश का सर्वोच्च विधि अधिकारी है। अनुच्छेद 76(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने के योग्य व्यक्ति को नियुक्त करता है, अतः 1 सही है। अनुच्छेद 76(4) के अंतर्गत महान्यायवादी राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है और वह पारिश्रमिक पाता है जो राष्ट्रपति तय करे, संसद नहीं, अतः 2 गलत है।