भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. महान्यायवादी के रूप में ऐसा व्यक्ति नियुक्त होता है जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य हो।
- 2. महान्यायवादी को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की तरह की प्रक्रिया से हटाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(1) और (2) दोनों
- Bन तो (1), न ही (2)
- Cकेवल (2)
- Dकेवल (1)
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) केवल (1)
व्याख्या
अनुच्छेद 76(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने के योग्य व्यक्ति को महान्यायवादी नियुक्त करता है, अतः 1 सही है। अनुच्छेद 76(4) के अंतर्गत महान्यायवादी राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है, अतः राष्ट्रपति उसे हटा सकता है; 2 गलत है।