बिहार विशेष PYQ 23 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

जनजातीय आंदोलन-संथाल हूल (विद्रोह) हुआ था

  1. A1857-58
  2. B1858-59
  3. C1855-56
  4. D1854

70th B.P.S.C. Re-Exam 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1855-56

व्याख्या

1855 में भागलपुर क्षेत्र के भोगनाडीह गांव (वर्तमान में झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित) में संथालों ने विद्रोह किया। उन्होंने सिद्धू (सिदो), कान्हू, चांद और भैरव के नेतृत्व में पुलिस और दिकुओं पर एक साथ हमले किए। संथाल विद्रोह को दबाने के लिए मेजर बरो के नेतृत्व में एक सेना भेजी गई, जिसे संथालों ने पराजित कर दिया। अंततः 1856 में भागलपुर के आयुक्त ब्राउन और मेजर जनरल लॉयड ने संथाल विद्रोह को निर्ममता से कुचल दिया।

This explanation is carried over from question 22 of this topic, which the book cross-references.

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ