1855 में संथालों ने किस ब्रिटिश सेनापति को पराजित किया?
- Aकैप्टन नेक फेविल
- Bलेफ्टिनेंट बैस्टियन
- Cमेजर बरो
- Dकर्नल व्हाइट
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) मेजर बरो
व्याख्या
1855 में भागलपुर क्षेत्र के भोगनाडीह गांव (वर्तमान में झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित) में संथालों ने विद्रोह किया। उन्होंने सिद्धू (सिदो), कान्हू, चांद और भैरव के नेतृत्व में पुलिस और दिकुओं पर एक साथ हमले किए। संथाल विद्रोह को दबाने के लिए मेजर बरो के नेतृत्व में एक सेना भेजी गई, जिसे संथालों ने पराजित कर दिया। अंततः 1856 में भागलपुर के आयुक्त ब्राउन और मेजर जनरल लॉयड ने संथाल विद्रोह को निर्ममता से कुचल दिया।