राष्ट्रीय पंचांग के संदर्भ में, कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. भारत का राष्ट्रीय पंचांग विक्रम संवत पर आधारित है।
- 2. राष्ट्रीय पंचांग 26 जनवरी, 1950 से अंगीकार किया गया।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ भारत का राष्ट्रीय पंचांग पूरे देश के लिए 22 मार्च 1957 को अंगीकार किया गया। यह शक संवत पर आधारित है (विक्रम संवत पर नहीं), इसका पहला महीना चैत्र है, और सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं। 1 चैत्र प्रायः 22 मार्च को, और लीप वर्ष में 21 मार्च को पड़ता है। अतः कोई भी कथन सही नहीं है।