निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को अंगीकार किया
- 2. राष्ट्रीय ध्वज के चक्र में 21 तीलियाँ हैं
- 3. राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 3: 4 है
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A1 और 2
- Bकेवल 1
- C2 और 3
- Dकेवल 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1
व्याख्या
संविधान सभा ने अपने चौथे सत्र (14 से 31 जुलाई 1947) में 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकार किया, अतः 1 सही है। ध्वज के बीच के चक्र में 24 तीलियाँ हैं, 21 नहीं, और ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है, 3:4 नहीं। अतः केवल 1।