आधुनिक इतिहास PYQ 96 / 636 · अन्य जन विद्रोह

'पागल पंथ' की स्थापना किसने की थी?

  1. Aबुल्ले शाह
  2. Bकरम शाह
  3. Cयदुवेंद्र सिंह
  4. Dस्वामी सहजानंद

56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) करम शाह

व्याख्या

पागल पंथ एक अर्ध-धार्मिक संप्रदाय था, जिसकी शुरुआत करम/करीम शाह ने की। वास्तव में यह गारो जनजाति से जुड़ा विद्रोह था। पागलपंथी विद्रोह मुख्यतः बंगाल के शेरपुर और मैमनसिंह क्षेत्रों (आज के बांग्लादेश में) में फैला। शाह का पुत्र और उत्तराधिकारी टीपू (टीटू) धार्मिक और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित था। उसने जमींदारों द्वारा मुजारों (काश्तकारों) पर किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन किया। 1825 ई. में टीपू ने शेरपुर पर अधिकार कर लिया और स्वयं को राजा घोषित कर दिया। वह इतना शक्तिशाली हो गया कि स्वतंत्र सत्ता का प्रयोग करने लगा और प्रशासन चलाने के लिए उसने एक न्यायाधीश, एक मजिस्ट्रेट और एक कलेक्टर नियुक्त किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ