निम्नलिखित में से किस युद्ध में मुख्य विरोधियों का सही उल्लेख नहीं किया गया है?
- Aहल्दीघाटी का युद्ध—महाराणा प्रताप और अकबर
- Bपानीपत का प्रथम युद्ध—बाबर और इब्राहिम लोदी
- Cपानीपत का द्वितीय युद्ध—टीपू सुल्तान और मराठा
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) पानीपत का द्वितीय युद्ध—टीपू सुल्तान और मराठा
व्याख्या
पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया, जबकि हल्दीघाटी का युद्ध जून, 1576 में महाराणा प्रताप और अकबर के बीच लड़ा गया। पानीपत का द्वितीय युद्ध नवंबर, 1556 में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) और अकबर की सेना के बीच लड़ा गया, जिसमें अकबर की सेना विजयी रही।