सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
| सूची-I (इमारत) | सूची-II (बनवाने वाला/वाली) |
|---|---|
| A. काबुली बाग मस्जिद | 1. कुतुबुद्दीन ऐबक |
| B. अढ़ाई दिन का झोपड़ा | 2. नूरजहां |
| C. इलाहाबाद का किला | 3. अकबर |
| D. एतमादुद्दौला का मकबरा | 4. बाबर |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (क्रम A B C D):
- A2 1 4 3
- B4 1 3 2
- C4 1 2 3
- D1 4 3 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 4 1 3 2
व्याख्या
हरियाणा के पानीपत में स्थित काबुली बाग मस्जिद बाबर ने पानीपत के युद्ध (1526 ई.) में इब्राहिम लोदी पर विजय की स्मृति में बनवाई। मस्जिद के रूप में प्रयुक्त अढ़ाई दिन का झोपड़ा कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाया गया माना जाता है। इलाहाबाद का किला मुगल सम्राट अकबर ने 1583 ई. में बनवाया। एतमादुद्दौला का मकबरा जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग (जिन्हें एतमादुद्दौला की उपाधि मिली थी) की स्मृति में बनवाया।