मुगल चित्रकला अपने चरम पर किसके शासनकाल में पहुंची?
- Aजहांगीर
- Bहुमायूं
- Cशाहजहां
- Dअकबर
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) जहांगीर
व्याख्या
मुगल चित्रकला जहांगीर के शासनकाल में अपने शिखर पर पहुंची। जहांगीर चित्रकला का बहुत कुशल पारखी था। मुगल शैली में मनुष्यों के चित्र बनाते समय एक ही चित्र में मुख, शरीर और पैर अलग-अलग चित्रकारों द्वारा बनाने का रिवाज था। जहांगीर का दावा था कि वह किसी भी चित्र में विभिन्न चित्रकारों के अलग-अलग योगदान को पहचान सकता है। शिकार, युद्ध और राजदरबार के दृश्यों के अतिरिक्त जहांगीर के शासनकाल में मनुष्यों और पशुओं के चित्र बनाने की कला में विशेष प्रगति हुई। अबुल हसन ने जहांगीर के राज्यारोहण का एक चित्र बनाया, जिसे जहांगीर की आत्मकथा तुजुक-ए-जहांगीरी के मुख्य पृष्ठ पर लगाया गया। जहांगीर के काल को मुगल चित्रकला का स्वर्ण युग कहा जाता है।