प्रसिद्ध चित्रकार 'दसवंत और बसावन' किस मुगल सम्राट के दरबारी थे?
- Aअकबर
- Bजहांगीर
- Cशाहजहां
- Dऔरंगजेब
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) अकबर
व्याख्या
'दसवंत और बसावन' अकबर के काल के चित्रकार थे। एक कहार के पुत्र दसवंत ने अपने काम से अकबर को इतना प्रभावित किया कि अकबर ने उसे 'अपने समय का अग्रणी चित्रकार' बनने में सहायता दी। परंतु बाद में यह महान चित्रकार मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया और 1584 ई. में उसने आत्महत्या कर ली। अकबर के चित्रकारों के नाम अबुल फजल ने अपनी पुस्तक आइन-ए-अकबरी में गिनाए हैं, जैसे—दसवंत, बसावन, केशु/केशव लाल, मुकुंद, मिस्किन, फर्रुख, कालमक, माधव, जगन्नाथ, महेश, खेमकरण, तारा, सांवल और हरिवंश आदि।