मध्यकालीन इतिहास PYQ 94 / 123 · मुगल राजव्यवस्था और संस्कृति

मुगल प्रशासन में 'मदद-ए-माश' इंगित करता है:

  1. Aचुंगी कर
  2. Bविद्वान व्यक्ति को दी गई राजस्व-मुक्त भूमि
  3. Cसैन्य अधिकारियों को दी जाने वाली पेंशन
  4. Dखेती पर कर

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) विद्वान व्यक्ति को दी गई राजस्व-मुक्त भूमि

व्याख्या

मुगल प्रशासन में विद्वानों और धार्मिक व्यक्तियों को दिया जाने वाला राजस्व-मुक्त भूमि अनुदान 'मदद-ए-माश' कहलाता था। इसे 'सयूरगाल' भी कहते थे। दान की गई समस्त भूमि का निरीक्षण सद्र करता था और सद्र का यह भी दायित्व था कि इन अनुदानों का दुरुपयोग न हो। यह भूमि हस्तांतरणीय नहीं थी और अनुदान पाने वाले के पास वंशानुगत रूप से रहती थी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ