मध्यकालीन इतिहास PYQ 93 / 123 · मुगल राजव्यवस्था और संस्कृति

मुगल प्रशासन में 'मुहतसिब' था:

  1. Aसैन्य अधिकारी
  2. Bविदेश विभाग का प्रमुख
  3. Cलोक आचरण का प्रभारी अधिकारी
  4. Dपत्र-व्यवहार विभाग का अधिकारी

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) लोक आचरण का प्रभारी अधिकारी

व्याख्या

प्रशासन में मुहतसिब लोक आचरण के निरीक्षण विभाग का अधिकारी था। उसका काम लोगों में उच्च नैतिक आचरण बनाए रखना था। लोक आचरण को शुद्ध रखने के लिए अकबर ने शराब के खुले और अनियंत्रित व्यापार पर रोक लगाई और वेश्याओं के नगरों में रहने पर प्रतिबंध लगाया। वेश्याओं को नगर से निकालकर एक नए स्थान पर बसाया गया, जिसका नाम 'शैतानपुरी' रखा गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ