औरंगजेब द्वारा चलाए गए 'जिहाद' का अर्थ है:
- Aदारुल-हर्ब
- Bदारुल-इस्लाम
- Cपवित्र युद्ध
- Dजजिया
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) दारुल-इस्लाम
व्याख्या
औरंगजेब सर्वोपरि एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था। उसकी धार्मिक नीति किसी सांसारिक लाभ के विचार से प्रभावित नहीं थी। उदार दारा के विरुद्ध सुन्नी कट्टरता के समर्थक के रूप में सिंहासन प्राप्त करने के कारण उसने कुरान के कानून को कठोरता से लागू करने का प्रयास किया। इस कानून के अनुसार प्रत्येक धर्मनिष्ठ मुसलमान को 'अल्लाह की राह में प्रयत्न' करना चाहिए, अर्थात गैर-मुस्लिम देशों (दारुल-हर्ब) के विरुद्ध तब तक जिहाद करना चाहिए, जब तक वे इस्लाम के राज्य (दारुल-इस्लाम) में परिवर्तित न हो जाएं।