मध्यकालीन इतिहास PYQ 87 / 123 · मुगल सम्राट

निम्नलिखित इतिहासकारों में से किसने शाहजहां के शासनकाल को मुगल काल का 'स्वर्ण युग' कहा?

  1. Aवी.ए. स्मिथ
  2. Bजे.एन. सरकार
  3. Cए.एल. श्रीवास्तव
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) ए.एल. श्रीवास्तव

व्याख्या

डॉ. ए.एल. श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक 'मुगलकालीन भारत' में लिखा कि शाहजहां का शासनकाल भारत के मध्यकालीन इतिहास में 'स्वर्ण युग' के नाम से प्रसिद्ध है। यह केवल कला, विशेषकर वास्तुकला, के क्षेत्र में ही सत्य माना जा सकता है। जे.एन. सरकार और वी.ए. स्मिथ शाहजहां के काल को स्वर्ण युग नहीं मानते। एस.आर. शर्मा ने शाहजहां के काल को स्पष्ट रूप से मुगल काल का स्वर्ण युग माना। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ