दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया?
- Aअकबर
- Bनूरजहां
- Cजहांगीर
- Dशाहजहां
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) शाहजहां
व्याख्या
अकबर के फतेहपुर सीकरी की भांति शाहजहां ने 1638 ई. में दिल्ली में अपने नाम पर 'शाहजहांनाबाद' नामक नगर बसाया और अनेक सुंदर तथा भव्य भवन बनवाकर उसे सजाने का प्रयास किया। शाहजहांनाबाद के भवनों में लाल किला सबसे प्रमुख है। यह किला अनियमित अष्टकोणीय आकार का है और लाल बलुआ पत्थर से बना होने के कारण लाल किला कहलाता है। इसका निर्माण 1639 ई. में आरंभ हुआ और लगभग नौ वर्ष में पूरा हुआ। किले के पश्चिमी द्वार को लाहौरी दरवाजा और दक्षिणी द्वार को दिल्ली दरवाजा कहते हैं। यह सुंदरता और वैभव में अनोखा है और संभवतः विश्व में अतुलनीय है।