नाभिकीय संलयन रिएक्टरों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- i. ये भारी नाभिकों के विखंडन के सिद्धांत पर कार्य करते हैं।
- ii. इनकी रचना प्रायः टोकामक प्रकार की होती है।
- iii. ये बहुत उच्च ताप पर कार्य करते हैं।
इनमें से:
- Aकेवल i और iii सही हैं
- Bकेवल i और ii सही हैं
- Cकेवल ii और iii सही हैं
- Di, ii और iii तीनों सही हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल ii और iii सही हैं
व्याख्या
i गलत है: नाभिकीय संलयन में दो हल्के नाभिक मिलकर एक भारी नाभिक बनाते हैं। iii सही है: संलयन अभिक्रियाओं को तापनाभिकीय अभिक्रियाएँ कहते हैं, क्योंकि ये बहुत उच्च ताप पर होती हैं। ii सही है: संलयन रिएक्टरों की रचना प्रायः टोकामक प्रकार की होती है। अतः ii और iii।