नाभिकीय रिएक्टर क्या है?
- Aवह स्थान जहाँ परमाणु बम बनाया जाता है
- Bभारी जल का तालाब
- CU238 का उत्सर्जक
- Dआणविक भट्ठी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) आणविक भट्ठी
व्याख्या
परमाणु या नाभिकीय रिएक्टर एक विशेष प्रकार की परमाणु भट्ठी है, जिसमें प्रायः यूरेनियम-235 और प्लूटोनियम-239 ईंधन के रूप में प्रयुक्त होते हैं और जिसमें शृंखला अभिक्रिया नियंत्रित रहती है। जब इन विखंडनीय पदार्थों पर न्यूट्रॉन टकराते हैं, तो नए न्यूट्रॉन मुक्त होते हैं। न्यूट्रॉनों को धीमा करने के लिए साधारण जल (H2O), भारी जल (D2O), ग्रेफ़ाइट या बेरिलियम ऑक्साइड का मंदक के रूप में प्रयोग होता है। इस प्रकार स्वपोषी शृंखला अभिक्रिया संभव होती है।