कुतुबमीनार किसके द्वारा पूरी की गई?
- Aइल्तुतमिश
- Bकुतुबुद्दीन ऐबक
- Cउलुग खां
- Dरजिया सुल्तान
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) इल्तुतमिश
व्याख्या
कुतुबमीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने आरंभ कराया और यह सुल्तान इल्तुतमिश के शासनकाल में पूरी हुई। इसका नाम प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर 'कुतुबमीनार' रखा गया। यह एक गोलाकार, पांच मंजिला इमारत है। फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल में इसकी चौथी मंजिल को काफी क्षति पहुंची; इसलिए फिरोज ने चौथी मंजिल का पुनर्निर्माण कराने के साथ पांचवीं मंजिल भी बनवाई। इस प्रकार कुतुबमीनार में चार के स्थान पर पांच मंजिलें हो गईं, जो आज भी विद्यमान हैं। उलुग खां और रजिया सुल्तान का कुतुबमीनार के निर्माण में कोई योगदान नहीं था।