निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने वह नगर बसाया, जहां आज आगरा है?
- Aमुहम्मद बिन तुगलक
- Bफिरोज तुगलक
- Cबहलोल लोदी
- Dसिकंदर लोदी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सिकंदर लोदी
व्याख्या
1504 ई. में सिकंदर लोदी ने राजस्थान के शासकों को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से यमुना नदी के तट पर आगरा नामक नया नगर बसाया और उसे अपनी राजधानी बनाया। उसने कृषि और व्यापार की उन्नति के प्रयास किए। उसके समय में 'गज-ए-सिकंदरी' नामक माप का पैमाना आरंभ हुआ। उसने निर्धनों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की। उसके शासनकाल में योग्य व्यक्तियों की एक सूची बनाकर हर छह महीने पर उसके सामने प्रस्तुत की जाती थी। वह शिक्षित और विद्वान था। उसके आदेश पर एक आयुर्वेदिक ग्रंथ का फारसी में अनुवाद किया गया, जिसका नाम 'फरहंग-ए-सिकंदरी' रखा गया। उसके समय में गायन विद्या का एक श्रेष्ठ ग्रंथ 'लज्जत-ए-सिकंदरशाही' रचा गया। सिकंदर लोदी को शहनाई सुनने का बहुत शौक था। वह 'गुलरुखी' उपनाम से कविताएं लिखता था।