निजामुद्दीन औलिया ने किस सुल्तान से मिलने से इनकार किया?
- Aजलालुद्दीन खिलजी
- Bअलाउद्दीन खिलजी
- Cगियासुद्दीन तुगलक
- Dमुहम्मद बिन तुगलक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) जलालुद्दीन खिलजी
व्याख्या
शेख निजामुद्दीन औलिया ने एक के बाद एक सत्ता में आए सात से अधिक सुल्तानों का शासन देखा; परंतु वे कभी किसी के दरबार में नहीं गए। सुल्तान जलालुद्दीन खिलजी संभवतः पहला शासक था, जिसने शेख की ख्याति और महानता सुनकर उन्हें कुछ गांव भेंट करने का प्रस्ताव रखा और उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की। शेख ने यह कहकर मना कर दिया: 'मेरी खानकाह में दो दरवाजे हैं; यदि सुल्तान एक से प्रवेश करेगा, तो मैं दूसरे से बाहर चला जाऊंगा।' बाद में जब सुल्तान जलालुद्दीन ने बिना पूर्व सूचना के उनसे मिलना चाहा, तो औलिया के प्रिय शिष्य अमीर खुसरो ने औलिया को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शेख निजामुद्दीन औलिया तुरंत अपने गुरु (बाबा फरीद) की जियारत के लिए अजोधन रवाना हो गए। इस प्रकार औलिया सुल्तान से प्रत्यक्ष रूप से मिलने से बचते रहे। अलाउद्दीन खिलजी द्वारा भी औलिया से मिलने की इच्छा का उल्लेख मिलता है, परंतु अलाउद्दीन के साथ ऐसी कोई नाटकीय घटना नहीं जुड़ी है, जैसी जलालुद्दीन के साथ जुड़ी है।