इल्तुतमिश ने बिहार में अपना पहला सूबेदार किसे नियुक्त किया?
- Aऐवाज
- Bनासिरुद्दीन महमूद
- Cअलीमर्दान
- Dमलिक जानी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) मलिक जानी
व्याख्या
इल्तुतमिश ने बिहार शरीफ और बाढ़ पर अधिकार कर लिया और राजमहल की पहाड़ियों के पास तेलियागढ़ी के निकट हिसामुद्दीन ऐवाज और शाही सेना के बीच एक छोटी झड़प हुई। मिनहाज के अनुसार अंततः दोनों पक्षों के बीच संधि हो गई। इल्तुतमिश ने ऐवाज के स्थान पर मलिक जानी को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया।