आधुनिक इतिहास PYQ 631 / 636 · कला एवं संस्कृति

भारत के उत्सवों और मेलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. केरल के त्रिशूर में होने वाले पूरम उत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य रूप से सजे हाथियों की परेड है।
  • 2. बिहू उत्सव असम में मनाया जाता है।
  • 3. कार्तिगई आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ भागों में कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • 4. प्रसिद्ध पुष्कर मेला राजस्थान के जैसलमेर जिले में लगता है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. Aकेवल 3 और 4
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 2
  4. D1, 2 और 3

B.P.S.C. District Art & Culture Officer 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

व्याख्या

पुष्कर मेला राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर में आयोजित होता है। भगवान ब्रह्मा का प्रसिद्ध मंदिर भी पुष्कर में स्थित है, और पुष्कर जैन तीर्थस्थलों के लिए भी जाना जाता है। बिहू असम में मनाया जाता है। पूरम उत्सव का मुख्य आकर्षण हाथियों की परेड है। कार्तिगई आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ भागों में कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ